फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी डीसीएम, 23 प्रतिबंधित पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने पुवायां रोड पर शनिवार रात एक डीसीएम को कब्जे में लेकर 23 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। इनमें से तीन पशुओं की मौत हो चुकी थी। जीवित पशुओं को पीलीभीत गोशाला भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

सदर बाजार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि शनिवार रात कैंट चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। रात लगभग 12 बजे पुवायां रोड पर पुलिस लाइन के पास पुलिस टीम ने जैसे ही डीसीएम को रुकने का संकेत दिया, तभी चालक ने डीसीएम को आगे निकाल कर कुछ दूर जाकर रोक दिया। पीछा कर रही पुलिस को चकमा देकर चालक डीसीएम से कूदकर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम की तलाशी ली तो उसमें 23 पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरा गया था। इनमें से 3 पशुओं की मौत हो चुकी थी, जिन्हें पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर जमीन में दफन करा दिया। बाकी पशुओं को पीलीभीत स्थित गोशाला भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज की ओर से डीसीएम ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें