जेबकतरों ने ठेकेदार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए
टेंपो में सवार जेबकतरों ने बुधवार को मजदूरों का हिसाब करने जा रहे ठेकदार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी निवासी नवी हसन लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में मकान बनवाने की ठेकेदारी करते हैैं। शाम करीब चार बजे नवी हसन सिटी पार्क जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास एक टेंपो में सवार हुए थे। इसी बीच उनके पास दो युवक आकर बैठ गए। दोनों युवक कचहरी के पास टेंपो रुकवा कर उतर गए। दोनों के उतरते ही नबी हसन अपनी जेब देखी तो उसमें से रुपये गायब थे और जेब कटी हुई थी। नबी हसन ने टेंपो से उतरकर दोनों युवकों का पीछा किया, लेकिन दोनों युवक गच्चा देकर फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी दोनों जेब कतरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। नवी हसन की तहरीर पर पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने जा रही है।