पुलिस को दी गई तहरीर, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
सोमवार रात चोरोें ने किराने की एक दुकान का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये का सामन चोरी कर लिया। चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है।
गांव बनिगवां निवासी आशीष कुमार की मझिगवां बाजार में किराने की दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान से रिफाइंड और सरसों के तेल के पीपे सहित बहुत सारा सामान गायब था। चोरी गए सामान की कीमत 50 हजार रुपये है। आशीष ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गांव मझिगवां के व्यापारियों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।