फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को किन्नर बनाया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट(शाहजहांपुर)। शादी-ब्याह में नाच-गाना करने वाले 22 वर्षीय युवक का किन्नरों ने उसका अंग काट कर उसे किन्नर बना दिया। नौ दिन तक घर में बंद रखा। रविवार को किसी तरह से भागकर वह घर पहुंचा। कांट थाने में एक किन्नर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

कांट थाने के गांव सरथौली निवासी सुनील पुत्र राधेश्याम शादी-ब्याह में नाचने-गाने का काम करता था। इस दौरान वह फर्रुखाबाद के राजेपुर में रहने वाले किन्नरों के संपर्क में आ गया। आठ मई को वर्षा नाम का किन्नर अपने दो साथियों रामू और नन्हे के साथ सरथौली आया था। यहां सुनील से मिला। यहां से वह उसे राजेपुर एक शादी में नाच-गाना करने के नाम पर अपने साथ ले गया। सुनील का आरोप है कि शादी निपटने के बाद वह वापस आ रहा था। उससे पहले उसे वहां नशीली चाय पिला दी। इसके बाद उसका अंग काट दिया। होश आने पर उसे इस बारे में पता लगा। बकौल सुनील वहां उसे कमरे में बंद रख कर इलाज भी कराया। उसको कमरे से निकलने नहीं दिया जा रहा था। रविवार को मौका पाकर वहां से वह भाग आया।
रविवार दोपहर सुनील कांट थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर उपेंद्रपाल सिंह को पूरी घटना के बारे में बताया। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने वर्षा, रामू और नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें