फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


तिलहर। न्यायालय के आदेश पर महिला से दुष्कर्म के मामले में दो मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसीजेएम के न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके पति की नगर के मोहल्ला सितारगंज निवासी संजीव से मारपीट हो गई थी। आरोप है कि 14 जुलाई को जब उसका पति घर पर नहीं था तभी सितारगंज मोहल्ले की कुछ महिलाएं उसके घर पर आईं और मारपीट की घटना में राजीनामा करने का दबाव बनाया। आरोपी महिला के अनुसार उसकी सहमति पर महिलाओं ने उसे बाजार से मिठाई मंगवाकर खिलाई। बताया कि मिठाई खाने के बाद वह बेहोश हो गई । इसी दौरान मोहल्ला सितारगंज निवासी चंदन और धीरज ने उसके साथ दुराचार किया। महिला के प्रार्थना पत्र व न्यायालय के आदेश पर चंदन व धीरज के विरुद्ध दुराचार सहित अनीता पत्नी संजीव, प्रीति पत्नी राकेश, छोटी बिटिया पत्नी गुड्डू, सोनी पत्नी सुरजीत, संजीव व राकेश पुत्रगण जगदीश निवासी मोहल्ला सितारगंज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें