फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में दंपति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खीरी के थाना गोला के गांव बमनपुरा बढ़ारा निवासी 62 वर्षीय जब्बार अली अपनी पत्नी रजाना बेगम के साथ बाइक से अपने समधी के घर खुटार के गांव प्रीतमपुर जा रहे थे। खुटार मैलानी मार्ग पर लंगोटी बाबा स्थान के पास एक ई रिक्शा चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दंपति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें