फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रहा युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। दिल्ली से आ रहे एक युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। उसे लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। खीरी के कस्बा पलिया निवासी बृजराम दिल्ली में काम करते हैं। मंगलवार को वह भैंसी नदी पुल के पास बेहोश पड़े थे। पहले तो लोग उन्हें नशेड़ी समझते रहे लेकिन तीन घंटे तक बेहोश पड़े रहने पर कुछ लोगों ने यूपी-100 को सूचना दी। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें पुवायां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया। देर शाम बृजराम के परिवार वाले भी पुवायां पहुंच गए और उन्हें अपने साथ ले गए। होश में आने के बाद बृजराम ने बताया कि जहरखुरानों ने उन्हें कोल्डड्रिंक में कोई नशीली चीज पिलाकर 18 हजार रुपये, मोबाइल, कपड़े लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें