शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने ककरा कलां स्थित स्लाटर हाउस के पास रविवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 80 किलो मांस बरामद किया है।
इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस टीम वांछित व वांरटियों की तलाश में ककरा कलां क्षेत्र में थी, तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली की स्लाटर हाउस के पास बाइक सवार दो लोग मांस बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बाइक को रोक कर मोहल्ला लालइमली चौराहा निवासी मोहम्मद जहांगीर व ककरा खुर्द निवासी मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो बैग चालीस-चालीस किलोग्राम के बरामद किए, उनमें प्रतिबंधित पशु का मांस भरा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजा गया। ब्यूरो