सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। थाने के गेट के पास रविवार शाम करीब पांच बजे चेकिंग के दौरान एफएसटी टीम मजिस्ट्रेट डॉ. राजीव अग्रवाल, एसआई मदनपाल देव ने हरदोई की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर की डिग्गी से 1.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार को शहर के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी चालक मोहम्मद राशिद शाहजहांपुर लेकर आ रहा था। पुलिस टीम चालक से रुपयों के बावत पूछताछ कर रही है।