फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि आश्रम के महंत ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नैमिष पीठ से संबद्ध स्थानीय ऋषि आश्रम की जमीन पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करने का विरोध करने पर जान की धमकी दे रहे हैं। आश्रम के महंत मुरारी चैतन्य महाराज ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कब्जेदारों पर कार्रवाई के साथ सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार की है।
विज्ञापन

महंत मुरारी चैतन्य के अनुसार ऋषि आश्रम दशकों पुराना धर्म स्थल है। नैमिष पीठ से संबंधित सभी धार्मिक आयोजन कराने के लिए आश्रम में महिला संवासी भी निवास करती हैं। आश्रम की कुछ जमीन पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त भू-माफिया और आपराधिक तत्व कब्जा जमाए हैं। कब्जे का विरोध करने पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें