फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लूट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। निगोही पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह टिकरी चौकी क्षेत्र में बरेली मोड़ के पास लूट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तिलहर से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 23 सितंबर को थाना रोजा के गांव ऐंठा हुसैनपुर निवासी बाइक सवार सत्यपाल और उसकी पत्नी रीना देवी को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी रवि राठौर को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रवि का साथी तिलहर के थाना तिलहर के गांव रामपुर नवदिया निवासी पंकज उर्फ मंगा फरार हो गया था। पंकज इन दिनों गांव छोड़कर थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया निकट टॉवर वाली गली में रहने लगा था। पंकज की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम पे शुक्रवार सुबह पंकज उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तिलहर से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया। वह चोरी किए गए ई-रिक्शा को बेचने के लिए बीलसपुर जाने को टिकरी क्षेत्र में बरेली मोड़ के पास खड़ा था, तभी पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंकज के खिलाफ 28 अगस्त को सदर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं के चार मामले में सदर कोतवाली में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें