शाहजहांपुर। खेत पर जा रही किशोरी से दुराचार की कोशिश की गई। इसकी शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित किशोरी के पिता और भाई को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मामले की शिकायत एएसपी ग्रामीण से की गई है। थाना तिलहर क्षेत्र के एक ग्रामीण ने एएसपी को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बुधवार शाम चार बजे खेत पर जा रही थी, तभी रास्ते मेें उसे दो युवकों ने रोक लिया और गन्ने के खेत में खींचकर दुराचार की कोशिश की। शोरशराबे पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए। किशोरी ने घर आकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इस पर किशोरी के पिता अपने बेटे के साथ आरोपी युवकों के घर शिकायत करने गए तो उनके परिवार वालों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।