फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगे तो कुचल दिया पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मजदूरी के रुपये मांगने पर ढाबा मालिक ने मजदूर का पैर का पंजा बजनदार चीज से कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र के गांव विजगवां निवासी 50 वर्षीय हरिराम ने बताया कि वह थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबा पर 15 सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 30 साल से काम कर रहा है। ढाबा मालिक पर उसका धीरे-धीरे करके चालीस हजार रुपया बकाया हो गया। रविवार को उसने जरूरत पड़ने पर अपना बकाया रुपया मांगा तो उसने बहाना बना दिया। शाम को दोबारा कहा, तो उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को भी उसने रुपया मांगा तो ढाबा मालिक ने उसे दोबारा पीटा और फिर उसने वजनदार चीज से उसके बाएं पैर का पंजा कुचल दिया। कुछ लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि ढाबा स्वामी इससे पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। मगर पुलिस भी उसकी सुनती नहीं। इसलिए उसके हौसले बढ़े हैं। पीड़ित ने बताया कि हालत में सुधार होने पर वह पुलिस को तहरीर देगा, क्योंकि यहां उसका अपना कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें