जिले में बीती रात पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पूरे जिले में कुल 30 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 15 हजार 555 रुपये जब्त दिखाए गए हैं। एसपी केबी सिंह ने बताया कि सभी का चालान कर दिया गया । चौक कोतवाली में मोहल्ला रोशनगंज से ओमदेव यादव को सट्टा की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया गया। आरसी मिशन पुलिस द्वारा मोहल्ला चौढेरा में सर्वेश के बाग से राजेश और शोभित को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नकदी और ताश के पत्ते जब्त हुए। रोजा में मोहल्ला हथौड़ा बुजुर्ग से आठ लोगों को एक साथ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इनमें बलराम, गंगाराम, सियाराम, उमर, महीपाल, अभिषेक मिश्रा, नीरज कुमार और रमाकांत शामिल हैं। कस्बा कांट में आम के बाग से नफीस निवासी मरैया, मो. जीशान खां निवासी हबीहबुल्ला खां मुखाली (थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत) को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। जलालाबाद में कांशीराम नगर कालोनी से मनसूब खां को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नगद व सट्टा पर्ची भी बरामद हुआ। मीरानपुर कटरा में पुलिस ने मोहल्ला कहरान से रफीउल्ला निवासी मोहल्ला सराय, अनिल निवासी मोहल्ला कहरान, सुरेश निवासी मोहल्ला सराय, मुनीश को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके पास नगदी और ताश के पत्ते जब्त किए गए। पंप के पास से आजाद बेग उर्फ अन्नू, नक्षत्रपाल, प्रदीप कुमार निवासी बजरिया, बब्बू को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। तिलहर में थाना क्षेत्र के उमरपुर ईदगाह से राजू खां, चांद बाबू, भूरा और नईम को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2200 रुपये जब्त हुए। खुदागंज में आलमनगर जाने वाले रास्ते पर सुनील निवासी कंजर कालोनी और लालता निवासी लक्ष्मीपुर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुवायां में क्षेत्र के रामलीला मैदान से रवि निवासी कुरगंजा और प्रेम किशोर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नकदी और जुए की सामग्री जब्त की गई है।