मनरेगा योजना के तहत खातों में आई धनराशि को मनमाने तरीके से खर्च करने वाली क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरी, प्रधानों, रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों से धनराशि की रिकवरी के आदेश जारी हुए हैं। इससे संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। रिकवरी की धनराशि 72 लाख रुपये से ज्यादा है। इसे तीन दिन के अंदर जमा करने के आदेश हैं। आरोपियों में साढ़े अठारह लाख से ज्यादा रुपये की गड़बड़ी करने वाला सिकंदपुर अफगानान गांव पहले और मात्र सात सौ रुपये की गड़बड़ी करने वाली हार गुंरैया ग्राम पंचायत आखिरी नंबर पर है।
बता दें कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों के खातों में आने वाली धनराशि में से 60 प्रतिशत मजदूरी पर और 40 प्रतिशत से निर्माण कार्य के लिए मैटेरियल खरीदने का प्रावधान है, लेकिन कमीशनखोरी के चलते इस आदेश को कोई तबज्जो न देकर 28 ग्राम पंचायतों में अपने तरीके से कार्य कराकर उक्त अनुपात की जमकर धज्जियां उड़ाई। शिकायत के बाद शासन स्तर से हुई जांच में मामला सही पाए जाने पर उक्त ग्राम पंचायतों की सूची बनाकर नियम विरुद्ध खर्च की गई धनराशि की वसूली करने के आदेश जारी किए गए। इसके अनुपालन में सीडीओ ने बीडीओ मुनीम लाल को पत्र जारी कर उक्त धनराशि की तीन दिन के अंदर रिकवरी करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश में उक्त धनराशि को ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायकों से वसूलने के आदेश हैं। साथ ही आनाकानी करने पर आरोप पत्र तय करने तथा विभागीय कार्रवाई कर राजस्व वसूली के तहत वसूलने को कहा गया है। रिकवरी न होने पर बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश हैं।
इन ग्राम पंचायतो ने की धनराशि की गड़बड़ी
---------------------------
ग्राम पंचायत वसूली जाने वाली धनराशि
बझेड़ा महुआडांडी 23000
नूरपुर करही 146700
मउ रसूलपुर 12700
दहेना 52300
ककराला 318300
खंडहर 148700
डुहीजदीद 113700
मंगटोरा 120700
चक चन्द्रसेन 33700
नगला हलू 105000
मनोरथपुर सहसोबारी 262700
बजीरपुर 1215300
सिकंदरपुर अफगानान 1854700
रघुनाथपुर 249700
रमापुर बझेड़ा 75700
भटादेवर 923700
भरथौली 825000
खखूंड़ी 90700
चौरासी 75000
गुलड़िया 23500
हरेवा 37000
डोलापुर 165300
अल्हादादपुर बैहारी 15000
ठिंगरी 71300
केवलरामपुरचिलौआ 19300
सरायसाधौ 20300
पेहना 12000
हारगुरैया 700