शाहजहांपुर। गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दो लोगों को लहूलुहान कर दिया। मामले की तहरीर सिंधौली पुलिस को दे दी गई है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय राघव कुमार व अमित की 25 वर्षीय पत्नी रूबी शर्मा के दरवाजे के पास कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर वह घर से लाठी-डंडा लेकर आए और उन लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसमें दोनों लोग लहूलुहान हो गए। मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ब्यूरो