घर में घुस मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
पुवायां (शाहजहांपुर)। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में महिला ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
गांव जेबां निवासी गुड्डू की पत्नी हजरत जहां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 जनवरी को गांव के ही रिजवान, आरिफ और बड़कन्ने उसके घर घुस आए और लेन देन के मामले में गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पति गुड्डू और पड़ोसी मुश्ताक, विकास आदि आए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो