फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बालिका को अकेला पाकर एक फेरी वाला उसे घर में घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने की आवाज सुनकर भाई घर पहुंचा तो आरोपी मौके से भाग गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के पिता की ओर से मामले की रिपोर्ट लिखकर उसे मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी पीड़ित के पिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। घर पर 11 वर्षीय बेटी अकेली थी। वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी कपड़े की फेरी लगाने वाला अल्हागंज के मोहल्ला पछुआ निवासी 22 वर्षीय पंचम उसकी बेटी को मुंह दबाकर मकान के अंदर घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर बालिका का भाई मौके पर पहुंच गया। जिसे देखकर फेरी वाला अपनी बाइक व उस पर बंधी कपड़ों की गठरी छोड़कर भाग गया। खबर सुनकर बालिका के माता-पिता रास्ते से घर लौट आए और पुत्री को लेकर थाने पहुंचे। एसओ अजय यादव ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें