फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के ताऊ को बांध कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के ताऊ को पीटा
विज्ञापन

यूपी-100 के सिपाही मौके पर पहुंचे, जबरिया करा दिया समझौता
घायल बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती, लिखवाई मनमाफिक तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा (शाहजहांपुर)। चौदह वर्षीय भतीजी से छेड़छाड़ की जानकारी पर ताऊ ने युवक के घर आने पर पाबंदी लगाई तो उसने परिवार के लोगों के साथ वृद्ध को पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर बरामदे में बांधकर डाल दिया। इसके बाद वृद्ध को डंडों से जमकर पीटा गया। हद तो तब हो गई जब यूपी-100 पुलिस ने आरोपी से मिलकर गांव में ही समझौता करा दिया। पीड़ित बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।
मामला बंडा के एक गांव का है। एक 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता गैर प्रांत में मजदूरी करते हैं। वह ताऊ के साथ गांव में रहती है। पड़ोस के गांव में सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। गांव का ही एक युवक शनिवार सुबह उसके घर आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध जताया तो मार देने की धमकी दी। युवक के जाने के बाद उसने पूरा मामला ताऊ को बताया तो ताऊ ने युवक से शिकायत कर फिर से उसके घर न आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इससे नाराज आरोपी कई लोगों को लेकर आया और उसके ताऊ को पकड़कर अपने घर के पास ले गया और घर के बरामदे में पिलर से बांधकर डंडे से जमकर पीटा। किशोरी ने मामले की सूचना यूपी-100 पर दी तो पुलिस गांव पहुंची। इस बीच ताऊ को खोल दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली और जबरिया राजीनामा करा दिया। पुलिस बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई। इसके बाद किशोरी ने लोगों की मदद से ताऊ को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी से मनमाफिक तहरीर ले ली है। बंडा एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कराई जाएगी।
00
कूड़ा ढोने वाली ठेली से लेकर पहुंचे अस्पताल
बंडा। वृद्ध को परिवार की महिलाएं गांव में कूड़ा ढोने वाली ठेली से लेकर अस्पताल पहुंची। जिस समय वृद्ध अस्पताल पहुंचा उस समय बंडा थाने का एक दरोगा और कुछ सिपाही भी अस्पताल में मौजूद थे। वृद्ध दर्द से चिल्लाता रहा, लेकिन पुलिस ने ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी। डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
00
पुलिस के रवैए को बताया अफसोसजनक
बंडा। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली छात्रा ने बताया कि ताऊ को बंधक बनाकर ले जाने और बांधकर पीटे जाने के दौरान उसके ताऊ बराबर बचाए जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह लगभग दस बजे ही है। छात्रा के अनुसार ताऊ को पीटे जाने के दौरान उसने भी कई लोगों से मदद को कहा, लेकिन कोई भी आरोपियों के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हुआ। इस पर उसने यूपी-100 पर फोन कर मदद की गुहार की। इस बीच आरोपियों से ताऊ को खोल कमर घर से बाहर फेंक दिया। ताऊ को ही धमकाया गया कि गाली गलौज करोगे तो यही हाल होगा। पुलिस ने मनमाफिक तहरीर ले ली और ताऊ का जबरिया अंगूठा लगवाकर चली गई। पुलिस के जाने के बाद उसने गांव के लोगों से गुहार की तो एक व्यक्ति कूड़े वाली ठेली से उसके साथ ताऊ को लेकर अस्पताल आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें