शाहजहांपुर। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बुधवार को 144 यात्रियों को बिना टिकट रेल यात्रा करते पकड़ा गया। इस दौरान 52 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। डीसीएम के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में मजिस्ट्रेट समेत 22 टीटी का दल शामिल रहा।
बुधवार सुबह से ही रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों की धरपकड़ की तैयारी शुरू कर दी। मजिस्ट्रेट अपूर्ण सिंह के नेतृत्व में चेकिंग दल तिलहर पहुंचा। सुबह सात बजे से 12 बजे तक यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान 144 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनसे 52 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। चेकिंग टीम में में राजीव शमा, वाशिद अली, विशाल शर्मा, पवन शर्मा, ओएन खन्ना समेत जीआरपी और आरपीएफ की टीमें शामिल रहीं।