फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां से घर जा रहे एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने आठ हजार रुपये और सेलफोन लूट लिया। विरोध करने पर युवक की पिटाई भी कर दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव तुरकिया बिलासपुर निवासी शिवम त्रिपाठी पुवायां में वोडाफोन मिनी स्टोर पर काम करते हैं। मंगलवार रात वह काम समाप्त होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। सिंधौली कोतवाली के कोरोंकुइयां चौकी क्षेत्र के गांव कमलापुर के पास पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा तानते हुए उन्हें रोक लिया और उनसे आठ हजार रुपये और सेलफोन लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने उनकी पिटाई भी की।
लूट के बाद बदमाश शोर नहीं करने की चेतावनी देते हुए चले गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो तमाम राहगीर वहां रुक गए और पीड़ित युवक को कोरोंकुइयां पुलिस चौकी जाने की सलाह दी। रात हो जाने के कारण वह घर चले गये। बुधवार सुबह उन्होंने कोरोंकुइयां चौकी जाकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन उन्हें बिना कार्रवाई के टरका दिया गया। चौकी प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि वह सरकारी कार्य से जिला मुख्यालय पर आए हैं। वापस पहुंचकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें