फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद होने पर खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ननिहाल में पत्नी से घर चलने को लेकर हुए विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव रसूलापुर निवासी 21 वर्षीय रामू सोमवार को पत्नी के साथ सेहरामऊ दक्षिणी में कालिका देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने व मेला देखने गया था। यहां से दोनों लोग रिश्तेदारी में ननिहाल चले गए। पीछे से रामू का छोटा भाई भी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद ननिहाल पहुंच गया। रात भर रुकने के बाद रामू ने मंगलवार सुबह पत्नी से घर चलने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसी पर दोनों में तकरार हो गई। रामू वहां से अकेले घर आया और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामू की एक साल पहले ही शादी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें