फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता ने पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दातागंज निवासी कंचन गुप्ता पुत्री राम बाबू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह दो जुलाई 18 को मुहल्ले के ही महेश चंद्र गुप्ता के साथ हुआ था। ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न कर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। विवशता में एक लाख रुपये ससुरालीजनों को दे दिए। कुछ समय तक मामला शांत रहा। बाद पुन: उत्पीड़न करने लगे। आरोप है सात दिसंबर को ससुरालीजनों ने उसे लोहे की रॉड से मारा और हत्या करने के उद्देश्य से उसका गला दबा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति महेश चंद्र गुप्ता, जेठ हरीश चंद्र गुप्ता, देवर अखिलेश गुप्ता, देवरानी प्रिया पत्नी अखिलेश, ननद अंजू उर्फ सोनी पुत्री गिरीश चंद और जेठानी नीरू पत्नी हरीश गुप्ता के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें