फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोर का जीआरपी थाने में हंगामा, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोर का जीआरपी थाने में हंगामा, सिर फोड़ा
विज्ञापन

जीआरपी पशोपेश में पड़ी, बिना कार्रवाई थाने से छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन और रेलगाडिय़ों में यात्रियों के महंगे मोबाइल चुराकर सस्ते दामों पर बेचकर रुपये कमाने वाले मोबाइल चोर ने मंगलवार को जीआरपी थाने में खूब हंगामा किया। जेल जाने से बचने के लिए उसने दीवार में मारकर अपना सिर भी फोड़ लिया। बाद में पशोपेश में पड़ी जीआरपी ने आरोपी को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

रेल यात्रियों के चोरी गए कई मोबाइल जीआरपी ने सर्विलांस पर लगाए थे। एक मोबाइल की लोकेशन तिलहर में ट्रेस हुई। मोबाइल किसी शहनवाज नाम के व्यक्ति पर था। जीआरपी ने इससे बात की तो पता लगा कि उसने यह मोबाइल कच्चा कटरा के रहने वाले किसी छुट्टन उर्फ राजू नाम के व्यक्ति से खरीदा है। जीआरपी ने शहनवाज को दबाव में लिया और उसे इस बात के लिए राजी कर लिया कि वह बहाने से जीआरपी थाने ले आएगा। मंगलवार को शहनवाज उसे लेकर शाहजहांपुर आ रहा था। रास्ते में बरेली मोड़ पर किसी तरह राजू को इस बारे में पता लग गया। वह भाग निकला। शहनवाज ने पीछा किया। इसी दौरान अजीजगंज चौकी पर तैनात सिपाही तौसीन हैदर और प्रदीप सिंह ने उसे दबोच कर जीआरपी थाने पहुंचाया। यहां पहुंचने पर राजू ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद का सिर दीवार में मारकर फोड़ लिया। काफी हंगामा किया। कार्रवाई को लेकर जीआरपी भी पशोपेश में पड़ गई। बाद में उसकी पत्नी को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय ने बताया कि राजू का कहना है कि उसे वह मोबाइल कहीं मिल गया था। मोबाइल बरामद कर लिया गया है। हंगामा या सिर फोडने और मारपीट की बात गलत है। उसे सकुशल परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें