फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन पर कब्जा करने मेें दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव नगरिया बुजुर्ग में पंचायत भवन पर कब्जा करने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी शहनवाज खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में बने सरकारी पंचायत घर पर गांव के ही रमेश व उसके भाई मुकेश ने कब्जा कर लिया है कई बार कहने के बाद भी आरोपियों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। तीन महीने पहले भी इन लोगों ने पंचायत घर पर कब्जा कर लिया था जिसे तत्कालीन एसडीएम ने मौके पर पुलिस बल को ले जाकर खाली करवाया था परंतु कुछ दिन पहले उन लोगों ने पुन: पंचायत घर में लगे ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए और उस पर लिखे पंचायत घर समेत अन्य तरह की पेंटिंग को मिटाकर कब्जा जमा लिया। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियो के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें