मारपीट के दो मामलों में आठ के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। गांव रतनपुर कुंडा निवासी सेवाराम की पत्नी सरिता देवी ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी की शाम चार बजे वह घर पर अकेली थी। इस बीच गांव के ही महेंद्र, सर्वेश, अवनीश कुमार, स्नेहलता, कमला देवी उसके घर में घुस आए और घर के सामने कूड़ा लगाने को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने कहीं भी शिकायत करने पर गोली मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी जितेंद्र कुमार ने 28 जनवरी को लखनऊ में मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर आत्मदाह करने का पत्र दिया था। पत्र में कहा गया था कि 20 जनवरी को गांव के ही रामलड़ैते, पंकज, आशुतोष आदि ने उसे जातिसूचक गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडों से पीटा था। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। जितेंद्र का मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।