चोरी की योजना बनाते दो चोर गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने सोमवार रात ओसीएफ गेट के पास से दो लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने दो चाकू भी बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर सदर बाजार डीसी शर्मा ने बताया कि सोमवार रात लगभग दस बजे पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि ओसीएफ गेट पर दो संदिग्ध लोग किसी योजना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हे घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है। एक ने अपना नाम कमलेश निवासी नियामतपुर थाना सिंधौली बताया। दूसरे ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी बड़ावन थाना सिंधौली बताया। ब्यूरो