शाहजहांपुर। थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा निवासी22 वर्षीय प्रमोद सिंह की जहरीला पदार्थ खाने से जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात मौत हो गई।
प्रमोद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता का सिर से साया उठ जाने के बाद उस पर किसी का दबाव नहीं रह गया था। इसलिए उसने शराब पीना शुरू कर दिया था। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई प्रमोद शराब पीने के आदी था। शुक्रवार शाम शराब के नशे में आने के बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ते देख उसे रात 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने रात 12:25 बजे दम तोड़ दिया। डॉक्टर के मुताबिक उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।