फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी: क्रिकेट सट्टा लगाते 11 सटोरिये गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में एक घर पर छापामारी कर यहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। मौके से आठ मोबाइल, सट्टा पर्चियां, नकदी और ताश की गड्डी मिली हैं। आरोपियों को पुलिस से छुड़ाने के लिए रात भर थाने पर गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली के भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर तारीनगाड़ीपुरा के एक घर में सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने रविवार रात यहां छापामारी की। मौके से शबाब, शकील, यामीन, इरशाद, मोनीश, इकराम, जान मोहम्मद, शहीद हसन, शमीम, वाहिद, अकबर निवासी तारीन गाड़ीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। यहां से 16500 रुपये नकदी, आठ मोबाइल, रजिस्टर, सट्टा की पर्चियां बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने क्रिकेट पर सट्टा लगाने की बात स्वीकार की। एसओ जय शंकर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें