फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी लगाने वाले से बदमाशों ने लूटे 16 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। शनिवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक व्यापारी से 16 हजार रुपये लूट लिए। व्यापार ने रविवार शाम को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दाल और मसाले बेचता है। शनिवार रात फेरी लगाकर घर वापस आते समय उसकी साइकिल पंचर हो गई तो वह खीरी जनपद के गांव राजामंडी से पैदल घर आ रहा था। खुटार थाना क्षेत्र के गांव बनकटा के पास बाग से निकल कर तीन बदमाश उसके पास आए और उस पर तमंचा तान कर रोक लिया। एक बदमाश ने उसके सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया औरा जेब में रखे 16 हजार रुपये लूट लिए। वह किसी तरह घर पहुंचा और इलाज कराया। इलाज कराने के बाद उसने रविवार शाम पुलिस को तहरीर दी। उधर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने तहरीर मिलने की बात से इंकार करते हुए कहा कि लूट की कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें