फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब भट्ठी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से हुईं मौतों के बाद जिले में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें दो शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ हुआ है, साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात सूचना के आधार पर मऊवासक में छापा मारकर शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 10 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं, वहीं चिनौर के पास शराब बेचने को ले जा रहे गांव सरैंया निवासी गुड्डू को भी 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उधर, जलालाबाद कोतवाल संजय कुमार में बताया कि फतेहगढ़ के थाना कमालगंज निवासी सुमित, गांव सरैंया निवासी मोटे व कस्बे के मोहल्ला नौसारा निवासी अशफाक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के यहां से 40 लीटर कच्ची शराब व 10 लीटर मिलावटी शराब, एक किलो यूरिया के अलावा बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें