जहरखुरानों ने दो लोगों को बेहोश कर लूटा
एक युवक छोटी रेल लाइन स्टेशन पर और दूूसरा बरेली मोड़ पर मिला अचेत
हरदोई और नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे दोनों युवक, पहचान नहीं
फोटो-33,34
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जहरखुरानों ने दो लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास से नकदी आदि सामान लूट लिया। दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक हरदोई का और दूसरा नेपाली बताया जा रहा है।
जीआरपी ने शुक्रवार सुबह छोटी रेलवे लाइन स्टेशन गेट पर बेहोश पड़े युवक की उसकी तलाशी ली तो उसके पास से रोडवेज बस का टिकट मिला। इसके अलावा उसके पास ऐसी कोई चीज नहीं थी, जिससे उसकी पहचान हो पाती है। जीआरपी सिपाही उपेंद को उसने खुद को हरदोई का रहने वाला बताया। इसके आगे वह कुछ नहीं बता सका। उसकी नकदी और कपड़ों से भरा थैला भी गायब था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। दूसरा युवक बरेली मोड़ पर चौक कोतवाली पुलिस को बेहोशी की दशा में मिला। शक्ल से वह नेपाली लग रहा है, लेकिन उससे भी पुलिस को कोई चीज नहीं मिली है। उसे भी बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को देर शाम तक होश नहीं आया था।