फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड सेंटर के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। थाने से पचास मीटर दूर लोकवाणी केंद्र के ताले तोड़कर चोरों ने सारा सामान चोरी कर लिया। सेंटर स्वामी विमलेश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गांव सौंफरी के विमलेश का थाने के पास लोकवाणी केंद्र और आधार कार्ड सेंटर है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए और फिंगर प्रिंट सेंसर, दो वेब स्कैन कैमरे सहित सारा सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह विमलेश दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। विमलेश के अनुसार चोर लगभग 80 हजार रुपये का सामान ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना तो किया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ बिरजाराम ने मामले की जांच कराने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें