शाहजहांपुर। बरेली के थाना कैंट के ठिरिया निजामतपुर निवासी गैंगस्टर में वांछित पांच हजार रुपये के इनामी महबूब को खुदागंज पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि महबूब चिरचिरा पुलिया से कमलापुर की ओर जाने वाले रास्ते पर कही जाने की फिराक में था। सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। महबूब के खिलाफ कटरा, जैतीपुर, खुदागंज में विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो