फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गोहत्या के आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसआई आशुतोष रघुवंशी ने 30 नवंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 नवंबर की रात वह एसआई विपिन कुमार, सिपाही विजय, पिंटू, परमजीत सिंह और अनिल के साथ गश्त पर थे। रात 11 बजे पुवायां नाहिल मार्ग पर गांव हरना नगला के पास कार को रोका गया तो चार लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने निगोही के मोहल्ला खेड़ा निवासी मोहम्मद हसीब को दबोच लिया था, जबकि हसीब के मोहल्ले के ही तसलीम, फहीम और पुवायां के गांव घनश्यामपुर खुर्द का रकीम मौके से भाग निकले थे। तलाशी में हसीब के पास से दो सौ ग्राम चरस, छुरा और कार से मरणासन्न हालत में एक बैल बरामद किया गया था। आरोपियों के खिलाफ गो हत्या , एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर हसीब को जेल भेज दिया गया था। इस मामले में पुवायां के कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें