फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फब्तियां कसते युवक को शिक्षिका ने चप्पल से धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। एक लफंगे ने घर जा रही अध्यापिका को बुरी नीयत से रोक लिया। अध्यापिका ने सिरफिरे की चप्पल से पिटाई कर दी। इस पर युवक ने भी अध्यापिका की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक महिला परिषदीय स्कूल में शिक्षक है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर में प्रवेश कर रही थीं। इसी दौरान पुष्पेंद्र सिंह नामक युवक ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। इस पर अध्यापिका ने चप्पलों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस पर मनचले ने भी महिला शिक्षक से हाथापाई की। दोनों के बीच मारपीट होते देख एवं चीख पुकार सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अध्यापिका की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि यही युवक कुछ माह पूर्व इसी हरकत में खुदागंज के एक चौराहे पर सार्वजनिक रूप से पीटा जा चुका है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अध्यापिका की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें