फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के लापता होने की जांच करने नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। प्रेमी युगल को बांधकर ले जाने के मामले में रविवार को भी पुलिस जांच के लिए गांव नहीं पहुंची। गांव के कुछ लोगों से रविवार को संपर्क कर बात की गई, लेकिन किसी ने भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती में प्रेम प्रसंग था। जानकारी होने पर किशोरी के परिवार के लोगों ने उस पर पाबंदी लगा दी थी। 14 सितंबर को किरन अपनी मां के साथ भागवत कथा सुनने गई थी और वहां से प्रेमी से मिलने जा पहुंची। किरन के परिवार के लोगों ने दोनों को अनिल के घर से पकड़ लिया था और बांधकर अपने घर ले गए थे। इसके बाद से दोनों लापता हैं। गांव के लोग इस मामले में अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें