पुवायां (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 फरवरी की शाम वह अपने खेत से लकड़ी लेकरी आ रही थी तो कोटेदार के पति ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी इससे पहले भी उससे तीन बार छेड़छाड़ कर चुका है। उसने बदनामी के डर से शिकायत नहीं की। 14 फरवरी की शाम वह पति के साथ खेत से घर आ रही थी। रास्ते में आरोपी उसके पति से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी अपने दो भाइयों के साथ आकर मारपीट करने लगा। उसने पति के साथ भागकर जान बचाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।