किशोरी ले जाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जैतीपुर। क्षेत्र के एक गांव में लड़की भगाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लड़की के पिता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री दो दिन पहले स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष प्रवेश सिंह ने बताया कि गांव के राजेश, संतोष, रामवीर व मुकेश पुत्र छोटेलाल के खिलाफ लड़की भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।