बरेली। परिवार वालों के डांटने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कल्लू पुत्र बाबूराम (35) हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाता गांव का रहने वाला था। भाई सतवीर ने बताया कि कल्लू मानसिक रूप से कमजोर था। सोमवार को वह किसी का घोड़ा पकड़कर घर ले आया था। चोरी का आरोप लगने की वजह से उसकी इस हरकत पर परिवार वालों ने उसे डांट दिया था। इसके बाद कल्लू चुपचाप घर से निकल गया। कुछ देर बाद लौटा तो हालत बिगड़ी हुई थी। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।