फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार जीत के शोर ने दिया सट्टा बाजार को जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 23 मई को मतगणना है, लेकिन इससे पहले ही हार जीत पर लाखों की रकम दांव पर लगा दी गई है। पुवायां में सट्टे का अवैध धंधा करने वालों ने सरकार और प्रत्याशियों की हार जीत पर दांव लगवाए हैं।
विज्ञापन

पुवायां के सट्टा बाजार की बात करें तो यहां सट्टा खेलने वाले लोग केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने के प्रति आश्वस्त हैं और दांव लगा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के लिए ज्यादा सट्टा लगाया गया है, वहीं कुछ लोगों ने ममता बनर्जी तो कुछ लोगों ने मायावती के प्रधानमंत्री बनने पर भी दांव खेला है।
केंद्र सरकार के अलावा प्रत्याशियों की हार जीत पर भी सट्टा लग रहा है। शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर अरुण सागर पर सट्टा खेलने वालों का ज्यादा दांव लगाया है। पीलीभीत सीट पर सट्टा लगाने वाले वरुण गांधी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी घमासान
पुवायां। मतदान संपन्न होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पार्टियों के समर्थक जमकर भिड़े हुए हैं और अपने अपने पक्ष में तर्क दे रहे हैं। तमाम वाद विवादों के बीच ‘आएगा तो मोदी ही’ खूब लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

दो स्थानों पर सट्टे का बड़ा कारोबार, लुट रहे लोग
पुवायां। पुवायां में बैंक ऑफ बड़ौदा रोड पर एक स्थान पर सट्टे वालों ने अपना कार्यालय बना रखा है। नगर में तमाम स्थानों पर पर्चियां जमा होने के बाद यहां पहुंचती हैं। इसके बाद सुबह, दोपहर बाद और रात लगभग 10 बजे नंबर मिलने पर खुलासा किया जाता है। नगर के तमाम युवा जल्द ही लखपति बनने के फेर में बुजुर्गों की कमाई को उड़ा रहे हैं। नगर में ही एक और स्थान पर दूसरे ग्रुप का सट्टा कारोबार चलता है। इसके अलावा एजेंट कई जगह पर पर्चियां जमा करते हैं। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने सट्टा लगाए जाने की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें