जलालाबाद (शाहजहांपुर)। शनिवार रात गांव चकचंद्रसेन स्थित आश्रम के पास कटी रखी हुई सरसों में अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब साठ हजार कीमत की सरसों जलकर राख हो गई। गंाव निवासी प्रमोद कुमार व राजकुमार और उसके भाई ने करीब 12 बीघा खेत की सरसों काटने के बाद उसे पास में ही बने चित्रानंद आश्रम के अहाते में रख दिया था। शनिवार रात करीब नौ बजे अचानक चली तेज हवा के दौरान सरसों के बंडलों में आग लग गई और जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक वह पूरी तरह जल गई।