फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता सोना बेचने के नाम पर लूट का मामला...

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही, होमगार्ड सहित पांच भेजे गए जेल
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 28, 800 रुपए भी हुए बरामद
गिरोह के मुखिया सहित चार बदमाश अभी भी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
जमीन में गड़ा सोना सस्ते में दिला देने के नाम पर सिपाही पुत्र से 5.80 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सिपाही, होमगार्ड सहित पांच लोगों को जेल भेज दिया है। गिरोह के सरगना सहित चार लोग अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
गौरतलब है कि लखनऊ के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र निवासी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत सीपी सिंह के पुत्र अभिमन्यु को जमीन में गड़ा सोना सस्ते में दिला देने के नाम पर 24 मई को पुवायां में गांव पसियाखेड़ा के पास बुलाया गया था। इस दौरान अभिमन्यु से 5.80 लाख रुपये की रकम लूट ली गई। अभिमन्यु की ओर से पुलिस ने 28 मई को सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा के गांव मंसूरनगर निवासी शबीव, इसी गांव के असलम, पुवायां के गांव अनावा के मौलाना इस्बन, मुश्ताक, मुसीर आदि ने उससे रुपये ठग लिए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड पर भी शक जताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुधाकर पांडे ने बताया कि इस मामले में सीतापुर के थाना मछरेहटा के गांव मंसूरनगर के असलम, जांच के सामने आए पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी अकील, शकील और सिंधौली कोतवाली की यूपी-100 पीआरवी पर तैनात सिपाही जनपद रामपुर के कसबा खैराटांडा निवासी कुलदीप कुमार, होमगार्ड खुटार के गांव रजमना निवासी रामकुमार कुशवाहा को जेल भेज दिया गया। सिपाही और होमगार्ड को 120बी का आरोपी बनाया गया है। तीन आरोपियों के पास से 28,800 रुपये भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें