फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19 में
विज्ञापन

नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों का चालान कटा
तीन गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शहर में नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने वालों को चेताते हुए तीन गाड़ियों को क्रेन से उठवा दिया गया। जबकि छह वाहनों का चालान कर दिया गया। इस दौरान चार हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन

टीएसआई विपिन शुक्ला ने मंगलवार को सुदामा कॉलेज चौराहा से सदर बाजार और बहादुरगंज होते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज तक और यहां से केरूगंज तिराहा तक नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तीन चौपहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर उनका जुर्माना काटा गया। इसके अतिरिक्त नो पार्किंग जोन में छह वाहनों का चालान किया गया। सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीस वाहनों का चालान किया और चार हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें