फोटो-21,शिक्षिका अपर्णा तिवारी का फाइल फोटो
करंट लगने से कंप्यूटर शिक्षिका की मौत
लैपटॉप का चार्जर स्विच बोर्ड में लगाते समय हुई घटना
तिलहर। सोमवार रात लैपटॉप का चॉर्जर इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से कंप्यूटर टीचर की मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी रामनिवास तिवारी की बेटी 28 वर्षीय अपर्णा तिवारी एक कंप्यूटर सेंटर पर बतौर टीचर कार्यरत थी। सोमवार को व्रत पारायण कर कमरे में सोने चली गईं। रात करीब 11 बजे अपर्णा ने लैपटॉप चार्ज करने के लिए ज्यों ही चॉर्जर इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड में लगाया, उन्हें करंट लग गया। इससे वह फर्श पर गिर गईं। फर्श पर गिरने की आवाज पर परिजन कमरे की ओर दौड़े । कुंडी अंदर से बंद थी। किसी तरह दरवाजा खोला गया। अपर्णा को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।