फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोप, एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 17 जनवरी की रात 12:30 बजे वह अकेले मड़ैया में सो रही थी। उसी समय इंद्रानगर कॉलोनी के चार लोग आए और उसे बंधक बनाकर तमंचे के बल पर पास में ही यूकेलिप्टिस के बाग में ले गए। जहां उसके साथ उन लोगों ने दुराचार किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी इससे पहले 21 नवंबर को उसे पीट भी चुके हैं। इस मामले की रिपोर्ट भी सदर थाने में दर्ज है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें