फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकान के ताले तोड़कर दो लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझिगवां/ पुवायां (शाहजहांपुर)। शनिवार रात चोरों ने खाद की एक दुकान के ताले तोड़कर वहां रखे दो लाख रुपये चुरा लिए। दुकान से कीटनाशक सहित अन्य कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सबली कटेली निवासी सलवंत राय की गांव के पास ही पुवायां बंडा रोड पर दुर्गा खाद भंडार के नाम से दुकान है। सलवंत राय के अनुसार खाद आदि का भुगतान करने के लिए दुकान में दो लाख रुपये रखे थे। शनिवार शाम वह रुपये दुकान में ही छोड़कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर दो लाख रुपये की चोरी कर लिए।
रविवार को वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख कर चोरी का पता चल सका। इसके बाद सलवंत राय ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने सलवंत राय से दुकान में बड़ी नकदी छोड़े जाने का कारण भी पूछा। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि सलवंत राय की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें