फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की संस्तुति पर आठ शातिर अपराधी जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शातिर अपराधियों को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है। एसपी केबी सिंह की संस्तुति और डीएम नरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा ने जिले के आठ शातिर अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। जिला बदर किए गए अपराधियों में गोकशी के आरोपी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ गुंडाएक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

कटरा थाना क्षेत्र में चार, सेहरामऊ दक्षिणी में तीन और रोजा में एक शातिर अपराधी कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे। एसपी ने इन शातिर गैंगस्टर को जिला बदर करने के लिए डीएम से संस्तुति की थी। मामले में जांच और सुनवाई के बाद सभी शातिर अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है। कटरा थाना क्षेत्र के चार शातिरों को 26 सितंबर, सेहरामऊ दक्षिणी में तीन और रोजा थाने के एक शातिर को जिला बदर करने का आदेश एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा ने जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद इन शातिरों को जिले में रहने का अधिकार नहीं होगा।
ये अपराधी किए गए जिला बदर
छोटे उर्फ साजिद पुत्र रशीद निवासी कस्बा और थाना रोजा, मुकेश पुत्र झम्मन लाल, रोशन लाल पुत्र कुबेर, रामकिशोर पुत्र बाबूराम निवासी चांदापुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी, मुन्ने उर्फ फिरोज पुत्र छोटे, आकाश पुत्र रियाज उर्फ राजू, फहीम पुत्र अजमल बेग निवासी ग्राम मिल्कीपुर थाना कटरा, गुड्डू उर्फ सुरेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इंदरपुर थाना कटरा जिला शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
आठ शातिर बदमाशों को जिला बदर किया गया है। इन सभी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शातिर अपराधियों से कानून व्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ था।
-जितेंद्र कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें