फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से कुकर्म मामले में गलत निकले आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

किशोर से कुकर्म के मामले में मेडिकल रिपोर्ट में आरोप गलत पाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि रविवार दोपहर गांव का ही एक युवक उसके 15 वर्षीय पुत्र को बहला फुसलाकर अपने घर बुला ले गया और तमंचा तानकर शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। युवक ने पुत्र के हाथ पैर बांध कर उसके साथ कुकर्म किया। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को मेडिकल के लिए भेजा गया था, मेडिकल में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले से पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें