फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दुष्कर्म के आरोपी की जिला कारागार में मौत, परिजनों ने जेल में पिटाई के लगाए आरोप

Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी राजेश (35) की मौत हो गई। उस पर दो साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी राजेश (35) की मौत हो गई। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो साल से जिला कारागार में निरुद्ध था। मृतक के परिजनों ने जेल में पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


दो साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में राजेश पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के मुताबिक, रात करीब दो बजे राजेश को सीने में तेज दर्द हुआ। हार्ट अटैक मानते हुए जेल के डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे राजेश की बहन नीलू पत्नी विनोद निवासी रौसर को सूचना दी गई। वह रोते-बिलखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। उसने जेल में पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसने पंचनामा भरने से रोकने का प्रयास किया। अस्पताल चौकी की पुलिस ने उसे किसी तरह शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बहन ने कहा-भाई को दुष्कर्म के आरोप में फंसाया गया था
पोस्टमार्टम हाउस पर आई बहन बिलख पड़ी। उसने भाई राजेश को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने का आरोप गांव के युवक पर लगाया। उसने बताया कि युवक ने फर्जी फंसाने के साथ ही बाहर नहीं आने देने की धमकी दी थी। बहन ने बताया कि युवक ने राजीनामा करने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे थे। उसने खेत को गिरवी रखने के साथ ही ब्याज पर रुपये लेकर दिए थे। तीन अक्तूबर को न्यायालय में तारीख लगी थी। इसी सुनवाई पर राजेश के जेल से बाहर आने की संभावना थी। राजेश हर तीसरे दिन अपनी बहन नीलू को फोन करता था। बुधवार सुबह उसने बहन को फोन कर हाल-चाल लिया था। तब उसकी तबीयत भी सामान्य थी।
विज्ञापन


बंदी की मौत की होगी जांच
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि बंदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। बंदी की मौत की तीन स्तरों पर जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें